आपका हार्दिक स्वागत है !!

भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह

“यदि बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा”

“…व्यक्तियो को कुचल कर , वे विचारों को नहीं मार सकते।”

“निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं।”

“महान साम्राज्य ध्वंस हो जाते हैं पर विचार जिंदा रहते हैं।”

Monday, January 25, 2021

शिवनन्दन सिहं , ( जमशेदपुर , झारखंड ) : अपना हिन्दुस्तान

अपना हिन्दुस्तान

प्यारा अपना हिन्दुस्तान
सब देशों से है महान 
प्राचीन संस्कृति सभ्यता
कृर्तिमान है गौरव गाथा
मर्यादाओं के जनक राम
रामायण में है व्याख्यान 
वंशीधर कृष्ण कन्हैय्या
महाभारत जिसके नाम 
गीता का उपदेश मिला यहां
सारा विश्व हुआ हैरान
आर्यवेद दिया विश्व को इसने
गजानंद के सिर जोड़ कर
महादेव ने किया कमाल
व्यासजी ने रचा ज्ञान का
वेद-पुराण जैसे ग्रंथ महान
राजा दशरथ का शब्दभेदी वाण
पृथ्वीराज ने भी दिया प्रमाण
विक्रमादित्य के बत्तिसी सिहांसन
चन्द्रगुप्त मौर्य का अखंड भारत निर्माण
चाणक्य ने दिया अर्थशास्त्र का
विश्व में भारत को एक पहचान
विदुर नीति, चाणक्य नीति में ही है
सब उलझन को सुलझाने का राह
राणा प्रताप, शिवाजी  लक्ष्मीवाई
गुरू गोबिंद , नेती जी
न जाने कितने और महान
कुर्बान हुए मातृभूमी पर
सब देशों से अलग पहचान
अपना प्यारा यह हिन्दुस्तान।

शिवनन्दन सिहं , ( जमशेदपुर , झारखंड )

No comments:

Post a Comment