आपका हार्दिक स्वागत है !!

भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह

“यदि बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा”

“…व्यक्तियो को कुचल कर , वे विचारों को नहीं मार सकते।”

“निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं।”

“महान साम्राज्य ध्वंस हो जाते हैं पर विचार जिंदा रहते हैं।”

Monday, October 17, 2022

महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती व विजय दिवस पर रौनियार समाज के प्रतिभावानों को सम्मानित किया गया ।

समाज के विकास में रौनियार समाज की महत्वपूर्ण भूमिका , विजय कुमार गुप्ता

भाटपार रानी देवरिया ,

उपनगर के निर्मल मैरिज हाल में नगर रौनियार सेवा संघ के द्वारा रौनियार समाज के पुरोधा कुलभूषण महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य की जयंती हर्ष उल्लास और उमंग के साथ नगर रौनियार सेवा संघ के द्वारा मनाया गया, सभा की अध्यक्षता श्री विजय कुमार गुप्त व संचालन महामंत्री व पत्रकार संजय कुमार गुप्ता ने किया कार्यक्रम की शुरुआत सभाध्यक्ष श्री विजय कुमार गुप्त ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। माता सरस्वती पूजा का आवाहन गान अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन के हे शारदे मां, हे शारदे मां के गायन से हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रौनियार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ रौनियार ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र के पिछड़े वर्ग की सूची में रौनियार समाज को शामिल करने के अपने अथक प्रयासों की चर्चा की और रौनियार समाज से भरपूर सहयोग मांगा। अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार, पत्रकार डॉ कन्हैयालाल गुप्त किशन ने रौनियार समाज के पुरोधा महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला और वर्तमान परिपेक्ष में रौनियार समाज को एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभा के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त ने कहा कि आज रौनियार समाज शिक्षा, स्वास्थ्य, कला, विज्ञान, चिकित्सा से लेकर राजनीति राजनैतिक क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहा है और रौनियार समाज किसी परिचय का मोहताज नहीं है बस अगर हम थोड़ा और संगठित होंगे तो निश्चित रूप से ही हमारी ताकत और हमारी शौर्य शक्ति की चर्चा नगर ही नहीं बल्कि पूरा देश करेगा। आज रौनियार समाज की ताकत को सभी पहचान रहे हैं और हमें अपने आने वाले पीढ़ी को सिर्फ जाग्रत करते रहना है , इस दौरान बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में, चिकित्सा के क्षेत्र में ,कला के क्षेत्र में, विज्ञान के क्षेत्र में ,समाज के क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में ,अपना योगदान देने वाले उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं को प्रशस्ति पत्र व शाल ओढ़ाकर उन्हें भी सम्मानित किया गया और अन्य समाज के तमाम अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया जिनमें मुख्य रुप से पारसनाथ गुप्ता, कृष्णा रौनियार, अंतरराष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार, पत्रकार डॉ कन्हैया लाल गुप्त किशन, बाबूलाल रौनियार, डॉ अरविंद प्रकाश, भगवान जी रौनियार, रजनी गुप्ता रोशन गुप्ता, रंजना गुप्ता, खुशबू गुप्ता, नीतू गुप्ता, सोनल रौनियार, राहुल गुप्ता, संतोष कुमार गुप्त,अभय कुमार गुप्त, कमलेश कुमार गुप्त,अजय कुमार गुप्त, राजेश कुमार गुप्त, आदित्य कुमार गुप्त,गौरव कुमार गुप्त,धुव कुमार गुप्त, जयप्रकाश रौनियार सहित अनेकों समाज सेवी व बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों में राधिका गुप्ता, राधा गुप्ता, स्नेहा गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, दीप्ति गुप्ता, आराध्या, अनन्या, अंकित गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, पायल कुमारी, आयुषी गुप्ता, अनुष्का, अमिताभ, ऐश्वर्या, आर्यन, डुग्गू सृष्टि, सौम्या गुप्ता, गौरी गुप्ता सहित तमाम लोगों को सम्मानित किया गया इस दौरान ध्रुव कुमार गुप्ता जितेंद्र गुप्ता मनोज कुमार गुप्ता कृष्णा रौनियार शारदा गुप्ता चंदन कुमार गुप्ता अजय आर्य आनंद प्रकाश रौनियार लल्लन प्रसाद रौनियार पप्पी जी रौनियार रामेश्वरम गुप्ता सुधीर गुप्ता प्रमोद कुमार गुप्ता पत्रकार ओम प्रकाश गुप्ता विश्राम प्रसाद गुप्ता रवि गुप्ता संदीप गुप्ता सोमनाथ गुप्ता, ओम नाथ गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता सहित हजारों की संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। सभी जनों का पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment