आपका हार्दिक स्वागत है !!

भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह
भगत सिंह

“यदि बहरों को सुनाना है तो आवाज़ को बहुत जोरदार होना होगा”

“…व्यक्तियो को कुचल कर , वे विचारों को नहीं मार सकते।”

“निष्ठुर आलोचना और स्वतंत्र विचार ये क्रांतिकारी सोच के दो अहम् लक्षण हैं।”

“महान साम्राज्य ध्वंस हो जाते हैं पर विचार जिंदा रहते हैं।”

Monday, January 11, 2021

प्रीति शर्मा "असीम" ( नालागढ़ हिमाचल ) : हिंदी... हिंद की बेटी

हिंदी...  हिंद की बेटी

भारत के ,
उज्ज्वल माथे की।
मैं ओजस्वी ......बिंदी हूँ।
मैं हिंद की बेटी .....हिंदी हूँ।
संस्कृत, पाली,प्राकृत, अपभ्रंश की,
पीढ़ी -दर -पीढ़ी ....सहेली हूँ।
मैं जन-जन के ,मन को छूने की।
एक सुरीली .......सन्धि हूँ।
मैं मातृभाषा ........हिंदी हूँ।
मैं देवभाषा ,
संस्कृत का आवाहन।
राष्ट्रमान ........हिंदी हूँ।।
मैं हिंद की बेटी..... हिंदी हूँ।
पहचान हूँ हर,
हिन्दोस्तानी की.... मैं।
आन हूँ हर,
हिंदी साहित्य के
अगवानों की........मैं।।
मां ,
बोली का मान हूँ...मैं।
भारत की,
अनोखी शान हूँ......मैं।।
मुझको लेकर चलने वाले,
हिंदी लेखकों की जान हूँ ....मैं।
मैं हिंद की बेटी..... हिंदी हूँ।
मैं राष्ट्र भाषा .........हिंदी हूँ।
विश्व तिरंगा फैलाऊँगी।
मन -मन हिन्दी  ले जाऊँगी।।
मन को तंरगित कर।
मधुर भाषा से।
हिंदी को,
विश्व मानचित्र पर,
सजा कर आऊँगी।।

प्रीति शर्मा "असीम" , नालागढ़ हिमाचल


सूचना : 

यह रचना राष्ट्र चेतना पत्रिका के 06 अंक में भी प्रकाशित की गई है ।
यह अंक  दिनांक 11 जनवरी 2021 , सोमवार को प्रकाशित हुआ था ।


धन्यवाद
सूरज सिंह राजपूत
संपादक राष्ट्र चेतना पत्रिका

No comments:

Post a Comment